Thursday, April 25, 2024
Homeराजस्थान121 महिलाएं विजयाराजे सिंधिया शक्ति स्वरूपा पुरस्कार से सम्मानित

121 महिलाएं विजयाराजे सिंधिया शक्ति स्वरूपा पुरस्कार से सम्मानित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बेटियों के नाम रहा भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा का जन्मोत्सव

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रताप नगर के इन्द्रप्रस्थ गार्डन में भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की ओर से आयोजित मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा का जन्मोत्सव बेटियों को समर्पित रहा।

समारोह में शिक्षा, राजनीति, समाजसेवा, नारी सशक्तीकरण तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 121 महिलाओं को विजयाराजे सिंधिया शक्ति स्वरूपा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वाली महिलाओं में बीकानेर जिले से मोनिका गौड़, शोभा सारस्वत, संगीता शेखावत, सुमन जैन, वंदना भारद्वाज, पिंकी यादव, मीनाक्षी गोदारा, ईशा अग्रवाल, एडवोकेट चित्रा शर्मा, निर्मला खत्री तथा शोभा सारस्वत शामिल थीं। कार्यक्रम में में विधायक दीया कुमारी भी उपस्थित थी।

इस अवसर पर कन्याओं का विशेष पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। हर घर की पहचान बेटी अभियान की शुरुआत घर के आगे की नेमप्लेट पर बेटियों के नाम लिखी पट्टिका का वितरण कर किया गया। प्रदेश के सभी जिलों से आई भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों द्वारा मधु शर्मा का भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अभाव अभियोग निराकरण समिति राजस्थान के उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार तथा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा द्वारा भारत माता तथा विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवियत्री मोनिका गौड़ ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महिला मंच प्रदेशाध्यक्ष प्रतिमा नैथानी ने सभी का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular