Thursday, April 25, 2024
Homeदुनियाभूकंप से हिला इंडोनेशिया

भूकंप से हिला इंडोनेशिया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
जकार्ता । आज का दिन फिर इंडोनेशिया के इतिहास में हिलाने वाला दिन कहा जायेगा क्योंकि आज इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर 6.5 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। खबर आ रही है की घर के मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप का केंद्र 91 किमी गहराई में था।
भूकंप से 100 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव कार्य भी जारी है। कई अस्पताल भी क्षतिग्रस्त हो गए, ऐसे मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। हालांकि अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि सुनामी आने के कोई संकेत नहीं है। भूकंप का पहला झटका शुक्रवार रात 11.04 बजे जावा प्रांत के सुकाबूमी में महसूस किया गया। इसके लगभग 40 मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। इसके बाद कई झटके महसूस किए जा चुके हैं।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular