Thursday, April 25, 2024
Homeराजस्थानगोयल ने प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

गोयल ने प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी निहाल चन्द गोयल ने शासन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव अशोक जैन ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1982 बैच के अधिकारी है। वे अलवर, जैसलमेर जिलों के जिला कलेक्टर, राज्य के शिक्षा निदेशक, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त, जोधपुर के संभागीय आयुक्त, राज्यपाल के सचिव, जयपुर मैट्रो सी.एम.डी, प्रमुख शासन सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, दिल्ली, मुम्बई, इंडस्ट्रीयल कोरीडोर सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

नये मुख्य सचिव को प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन पी.के. गोयल, प्रमुख शासन सचिव परिवहन शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता अभय कुमार सिंह, प्रमुख शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संदीप वर्मा, शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात श्रेया गुहा, शासन सचिव कार्मिक भास्कर ए. सावंत, वाणिज्यकर आयुक्त आलोक गुप्ता, संभागीय आयुक्त जयपुर राजेश्वर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। सभी अधिकारियों ने जैन को सेवानिवृत्ति पर सुखद एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव कार्यालय के संयुक्त सचिव मुकेश शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव सुमन जोशी सहित स्टाफ के सभी सदस्यों ने नये मुख्य सचिव निहाल चन्द गोयल का स्वागत किया एवं निवर्तमान मुख्य सचिव अशोक जैन को भावभीनी विदाई दी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular